Advertisement

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, पूरी रात जंगल में भटकता रहा परिवार, 4 किमी तक सभी चलें पैदल

गूगल मैप के बताए रास्ते में विश्वास करके परिवार गोवा जा रहा था. तभी गलत रास्ते की वजह से परिवार जंगल में फंस गया और पूरी रात जंगल में ही काटनी पड़ी.

Latest News
गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, पूरी रात जंगल में भटकता रहा परिवार, 4 किमी तक सभी चलें पैदल

Google Maps navigation mishap

Add DNA as a Preferred Source

गूगल मैप को लेकर जिस तरह की खबरें सामने आ रहा है उन्हें पढ़कर Google Maps भरोसा करना भी मुश्किल होता जा रहा है. बीते दिनों एक खबर सामने आई थी गूगल मैप के गलत रास्ता दिखाने से 3 लोगों की मौत हो गई. हाल में ऐसा एक और मामला सामने आया है. इस बार फिर से गूगल मैप ने यूजर्स का भरोषा तोड़ा है. 

दरअसल गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए गोवा जा रहा परिवार कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर तालुक के घने जंगल में फंस गया. इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने की वजह से पूरे परिवार को गाड़ी में ही रात बितानी पड़ गई. इस परिवार को गूगल मैप ने शिरोली और हेम्मडागा के पास के जंगल से बीच से जाने वाला रास्ता सुझाया.


यह भी पढ़ें - Karnataka Banned CBI: कर्नाटक ने भी बैन की CBI एंट्री, जानिए अब देश के कितने राज्य छीन चुके हैं जांच का अधिकार


नेविगेशन फॉलो करते हुए परिवार जंगल में करीब 8 किमी अंदर चला गया. परिवार ने रात गाड़ी में ही बताई सुबह करीब 4 किमी पैदल चलते के बाद एक ऐसी जगह मिली जहा नेटवर्क आ रहा था. इसके बाद आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया. इमरजेंसी नंबर पर अपनी स्थिति बताने के बाद स्थानीय पुलिस ने एक टीम भेजी और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement