भारत
Goa Night Club Video: अरपोरा अग्निकांड के चश्मीदों ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई. हम उस दौरान होटल पहुंचे ही थे कि हमें लाल-लाल लपटें निकलती दिखीं.
गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) देर रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई. जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए. इस हादसे का अब एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि महबूबा-महबूबा गाने पर एक महिला डांसर परफॉर्म कर रही है. लोग माहौल का मजा उठा रहे हैं. तभी स्टेज के पास चिंगारी भड़कती नजर आती है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्लब की छत से आग की चिंगारियां नीचे गिरने लगती हैं. लोग आग-आग चिल्लाते हुए भागने लग जाते हैं. तभी गाना बंद हो जाता है और महिला डांसर भी घबरा जाती है. थोड़ी देर में ही क्लब में धुआं भर जाता है. लोग बाहर निकलने के लिए धक्का-मुक्की करने लगते हैं. छोटा रास्ता होने की वजह से कुछ लोग तो निकलने में कामयाब होते हैं, जबकि कुछ फंसे रह जाते हैं.
गोवा पुलिस के मुताबिक, इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 4 टूरिस्ट और 14 कर्मचारी शामिल हैं. अन्य शवों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मौतें धुएं के कारण दम घुटने से हुई है. दरवाजा छोटा होने की वजह से लोग क्लब से बाहर निकल नहीं पाए.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई. हम उस दौरान होटल पहुंचे ही थे कि हमें लाल-लाल लपटें निकलती दिखीं. जब हमने जाकर देखा, तो पुलिस पहले से ही मौके पर थी और स्थिति को संभाल रही थी."
Watch the roof as the fire erupts.
Final Moments before the deadly Arpora goa fire.
At least 25 ppl dead. Bodies charred in the deadly fire which erupted from a suspected cylinder blast pic.twitter.com/OnCrR5eTyH— Shivan Chanana (@ShivanChanana) December 7, 2025
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से