Advertisement

अमेरिका से मुंबई आ रहे Air India के विमान में आई खराबी, कोलकाता में ही उतारने पड़े यात्री, 36 घंटे में 3 U-टर्न

अहमदाबाद हादसे के बाद से पिछले करीब 36 घंटे से कई 3 फ्लाइट्स यू-टर्न लेकर वापस लौट गई वहीं 1 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. आज 17 जून को भी सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग करानी पड़ी है.

Latest News
अमेरिका से मुंबई आ रहे Air India के विमान में आई खराबी, कोलकाता में ही उतारने पड़े यात्री, 36 घंटे में 3 U-टर्न

glitch on air india

Add DNA as a Preferred Source

भारत में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से हवाई उड़ानों में काफी सतर्कता बरती जा रही है. सभी अधिकारी पूरी तरह से एक्टिव और हर उड़ान से पहले कई बार फ्लाइट्स को चेक किया जा रहा है. दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद वापस हॉन्गकॉन्ग लौटा दिया गया था. ये फ्लाइट बिना लैंड किए हवा में हि यू-टर्न लेकर हॉन्गकॉन्ग लौट गई थी. इसके बाद एक और घटना सामने आई जिसमें फ्लाइट में खराबी आने के कारण लैंडिंग के दौरान सभी यात्रियों को बाहर निकालकर फ्लाइट को चेक किया गया.

कोलकाता में हुई लैंडिंग
यह फ्लाइट अमेरिका से मुंबई के लिए आ रही थी, लेकिन कोलकाता में ही प्लेन में दिक्कत आ गई जिस वजह से उसे खाली कराया गया. अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, इस वजह से मंगलवार की सुबह इसे कोलकाता के एयरपोर्ट पर निर्धारत लैंडिंग के दौरान यात्रियों को विमान से नीचे उतारना पड़ा. फ्लाइट AI 180 कोलकाता के एयरपोर्ट पर आधी रात के बाद करीब 00.45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से मुंबई के लिए उड़ान भरने में देरी हुई. 

कप्तान ने बताई वजह 
इस ठहराव के दौरान कप्तान ने यात्रियों को बताया कि कि यह फैसला उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है. दूसरी तरफ आपको बात दे कि पिछले 36 घंटे में 3 फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी के कारण यू-टर्न लेना पड़ा है. 
इतना ही नहीं एक फाइटर जैट में तनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी. 

ये फ्लाइट्स हुई वापस
1. झारखंड के रांची जा रही है एयर इंडिया की फ्लाइट्स तकनीकी खराबी के कारण यू-टर्न लेकर वापस दिल्ली लौट आई. बाद में एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट का इंस्पेक्शन करने के बाद इसे वापस निर्धारित समय पर उड़ाया गया.

2. हांगकांग से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान जिसमें 200 यात्री सवार थे. ये विमान तकनीकी खराबी के कराण हवा में यू टर्न लेकर वापस हांगकांग लौट गया. 

3. ब्रिटिस फाइटर जैट F35 को कम फ्यूल होने के कारण रविवार 15 जून 2025 को केरल के तिरूवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. 

4. फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रहे लुफ्थांसा के एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को बीच में ही वापस लौटना पड़ा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement