Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज लेकर कुवैत पहुंचे गुलाम नबी आजाद अस्पताल में भर्ती, खुद बताया कैसी है हालत, PM मोदी ने किया फोन

खाड़ी देशों की यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने बीमार होने का कारण बताया है.

Latest News
ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज लेकर कुवैत पहुंचे गुलाम नबी आजाद अस्पताल में भर्ती, खुद बताया कैसी है हालत, PM मोदी ने किया फोन
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद कुवैत खाड़ी देशों की यात्रा पर पहुंचे हैं. वे बीजेपी नेता बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले भारतीय डेलिगेशन के साथ गए हैं, लेकिन वे इस दौरान बीमार पड़ गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने बीमार होने का कारण बताया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों की शुभकामनाओं के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा है. इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद को फोन करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. 

गुलाम नबी आजाद ने किया पोस्ट 

गुलाम नबी आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बीमार होने का कारण बताया. साथ ही उन्होंने लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा. आजाद ने X पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुवैत में भीषण गर्मी के कारण मेरी सेहत पर असर पड़ने के बावजूद, अल्लाह के करम से मैं ठीक हूं और मेरी हालत में सुधार हो रहा है. सभी जांच के नतीजे सामान्य हैं. आप सभी की चिंता और दुआओं के लिए शुक्रिया. यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है.'

Blessed to share that despite the extreme heat in Kuwait affecting my health, by God’s grace I’m doing fine and recovering well. All test results are normal. Thank you all for your concern and prayers — it truly means a lot!

ये भी पढ़ें-'PAK की पोल खोलने की बजाय, मोदीनामा पढ़ रहे शशि थरूर', कांग्रेस नेता उदित राज भड़के, बोले- बना देना चाहिए विदेश मंत्री

बैजयंत पांडा ने दिया अपडेट 

बता दें कि गुलाम नबी आजाद जिस डेलिगेशन का हिस्सा हैं उसका नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने X पर तस्वीरें शेयर करते हुए आजाद की सेहत के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, "हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में ही गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उनकी हालत स्थिर है, वे मेडिकल सुपरविजन में हैं और कुछ टेस्ट करवाए जाएंगे. बहरीन और कुवैत में हुई मीटिंग में उनका योगदान बहुत प्रभावशाली था और वे बिस्तर पर पड़े होने से निराश हैं. सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी मौजूदगी हमें बहुत याद आएगी."

Halfway into our delegation's tour, Shri @ghulamnazad has had to be admitted to hospital. He is stable, under medical supervision, and will be undergoing some tests and procedures . His contributions to the meetings in Bahrain and Kuwait were highly impactful, and he is… pic.twitter.com/73CL9nqQGl

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement