Advertisement

गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, अस्पताल में तोड़ा दम

गाजियाबाद के लोनी में 27 फरवरी को इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला हुआ था. जिनका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है.

Latest News
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, अस्पताल में तोड़ा दम

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुआ था जानलेवा हमला

Add DNA as a Preferred Source

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. लोनी इलाके में पुलिस मुठभेड़ में जीशान के 2 गोलियां लगी थी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक लोनी थाना क्षेत्र में आरोपी जीशान की छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस पकड़ने गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. करीब 10 मिनट में 20 राउंड गोलियां दागी गईं. इनमें दो गोलियां जीशान के लग गई. घायल होकर वह गिर पड़ा. पुलिस तुरंत उसको अस्पताल लेकर गईं. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या था पूरा मामला?

बता दें, लोनी की अली गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार (27 फरवरी) की सुबह इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था. बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. उनका गला रेतने की कोशिश की गई.

खून से लथपथ सलीम जब जमीन पर गिर पड़े तो बदमाश मौके से फरार हो गए. गंभीर अवस्था में उनकी दिल्ली की जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके गले का ऑपरेशन हो चुका है. पेट में गहरे घाव हैं, जिनकी बड़ी सर्जरी होनी है.

सलीम 'सलीम वास्तिक 0007' नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है. उनके 28,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सलीम वास्तिक अक्सर इस्लाम, मदरसा और मुस्लिम समाज के मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया करता है. जिसको लेकर काफी लोगों में इसकी नाराजगी भी थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement