Advertisement

झूठी निकली गाजियाबाद गैंग रेप की कहानी, दो दिनों तक दोस्तों के साथ थी दिल्ली की महिला

गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से गैंगरेप का मामला फर्जी पाया गया है. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रापर्टी विवाद से जुड़ा है.

झूठी निकली गाजियाबाद गैंग रेप की कहानी, दो दिनों तक दोस्तों के साथ थी दिल्ली की महिला

गाजियाबाद पुलिस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दो दिन पहले गाजियाबाद में दिल्ली की महिला के साथ गैंगरेप की घटना फर्जी पाई गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार को बताया कि खुद को पीड़ित के तौर पर पेश करने वाली महिला दो दिनों तक अपने दो दोस्तों के साथ थी. इसी समय के दौरान उसने खुद की किडनैपिंग और पांच लोगों द्वारा गैंगरेप का दावा किया था. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रापर्टी विवाद से जुड़ा है.

बुधवार को यह मामला दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद सुर्खियों में आ गया था. दिल्ली की महिला के गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पड़ी मिली थी. इस महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके प्राइवेट पार्ट में लोह की रॉड डाली हुई थी. अब पुलिस ने इस मामले में महिला के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है.

पढ़ें- पुजारी ने दलित महिला से किया गैंगरेप, नशे की हालत में बनाया वीडियो

यूपी पुलिस के अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस बात के भी सबूत मिले हैं कि उनमें से एक ने रेप के मामले को ज्यादा प्रचारित करने के लिए पेटीएम के जरिए एक शख्स को पैसे दिए थे. महिला के इस दोस्त के खिलाफ पहले से ही अपराध के तीन मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने वह कार बरामद कर ली है जिसमें वह दो दिनों तक अपने दोस्तों के साथ घूमने गई है.

पढ़ें- Delhi के स्कूल में गैंगरेप, सीनियर लड़कों ने छात्रा को टॉयलेट में खींचकर किया 'गंदा काम' 

उन्होंने कहा कि बुधवार को नंदग्राम से महिला को गाजियाबाद के अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे मेरठ ले जाने के लिए कहा गया लेकिन वह इन दोनों ही जगहों पर मेडिकल न करवाने पर अड़ी रही. महिला के कहने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

पढ़ें- झांसी में 8 छात्रों को उम्रकैद, कोविड में रास्ते से लड़की को हॉस्टल में खींचकर किया था गैंगरेप 

खबरों के अनुसार, दिल्ली में अपने घर लौटने के लिए ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही महिला का गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आश्रम रोड पर बंदूक के बल पर कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था. किडनैपर्स ने महिला को दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा और पांच लोगों ने उसके साथ कथित रूप से गैंगरेप किया.

इनपुट- भाषा/PTI

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement