Advertisement

दंपत्ति को कबाड़ बेचते देख 12 साल के बच्चे ने रची हत्या की साजिश, डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बुजुर्ग दंपत्ति को कबाड़ बेचते देख 12 साल के बच्चे ने दोस्तों संग बनाया हत्या का प्लान. दंपत्ति की हत्या फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

दंपत्ति को कबाड़ बेचते देख 12 साल के बच्चे ने रची हत्या की साजिश, डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गाजियाबाद में दंपत्ति के डबल मर्डर केस में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर 12 साल के बच्चे को दो साथियों संग गिरफ्तार किया है. आरोपी 12 साल का बच्चा इस केस का मास्टरमाइंड है, जिसने बुजुर्ग को कबाड़ा बेचते देख अपने दोस्तों संग प्लानिंग कर उनकी घर में घुसकर हत्या कर दी. 

दरअसल 21 दिसंबर को लोनी की ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति इब्राहिम और हाजरा की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले में जांच की तो एक 12 वर्षीय बच्चे सहित उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया गया. यहां पूछताछ में पता चला कि दंपत्ति की हत्या की प्लानिंग 12 वर्षीय बच्चे ने की थी. वह बुजुर्ग दंपत्ति के पास कबाड़ा बेचने आता था. उसी पैसों के लालच में दोस्तों संग प्लान बनाया और बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. 

बुजुर्ग को कबाड़ बेचते देख बनाया ये प्लान

मृतक दंपत्ति कबाड़े का काम करते थे. हत्या का मास्टरमाइंड 12 वर्षीय लड़का भी उनके पास ही कबाड़ा बेचने के लिए आता था. इसी दौरान उसने देखा कि बुजुर्ग दंपत्ति ने खूब सारा कबाड़ बेचा है. उसे लगा कि इस कबाड़ को बचेकर उनके पास बहुत पैसा आया होगा. इसी पैसे को लूटने के लिए आरोपी ने अपने दोस्तें संग बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या करने का प्लान बनाया. इसके बाद उसने 3 अन्य साथियों के साथ हत्या की प्लानिंग कर ली. 

कबाड़ बेचने के बहाने खुलवाया दरवाजा 

डीसीपी ने बताया कि आरोपी 12 वर्षीय लड़का अपने दोस्तों संग दंपत्ति के घर पहुंचा. यहां उसने कबाड़ बेचने के लिए उनका दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खुलते ही उसने अपने तीन साथियों संग दंपत्ति पर हमला बोल दिया. आरोपियों ने बुजुर्ग पति पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी 50 हजार रुपये और मृतक दंपत्ति का मोबाइल, व एक चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए. इसका पता बुजुर्ग दंपत्ति के परिजनों को सुबह लगा. उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी,​ जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से दंपत्ति के घर लूटा हुआ सामान भी बरामद किया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement