Advertisement

VIDEO: जर्मनी के एंबेसडर ने 'नाटू नाटू' गाने पर जमकर किया डांस, दूतावासों को दिया चैलेंज

Naatu Naatu Song Viral: जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन अपनी टीम के साथ पुरानी दिल्ली में नाटू नाटू गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

VIDEO: जर्मनी के एंबेसडर ने 'नाटू नाटू' गाने पर जमकर किया डांस, दूतावासों को दिया चैलेंज

 Naatu Naatu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर मिलने के बाद इसक क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. देश से लेकर विदेश तक हर जगह 'Naatu Naatu' सॉन्ग पर लोग डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं. अब जर्मनी के राजदूत डॉक्टर फिलिप एकरमैन का वीडियो सामने आया है. जिसमें वो 'नाटू नाटू' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. 

फिलिप एकरमैन पुरानी दिल्ली में अपनी टीम के साथ नाटू नाट गाने पर डांस कर जीत का जश्न मनाया. उन्होंने इस वीडियो को शनिवार को ट्विटर पर अपलोड किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि फिलिप एक रिक्शा से उतरते हैं और फिर एक दुकानदार से से पूछते हैं, यही है भारत का वर्ल्ड फेमस? फिर दुकानदार उन्हें जलेबी की एक प्लेट और डंडा देते हैं. जिसमें साउथ कोरियाई झंडा और नाटू नाटू छपा होता है.

ये भी पढ़ें- Nikki Tamboli फिर हुईं Oops मोमेंट का शिकार, कर्वी फिगर पर टाइट ड्रेस बनी आफत

इसके बाद जर्मन राजदूत अपनी टीम के साथ लाल किले के पास नजर आते हैं और नाटू नाटू गाना बजने लगता है. फिर क्या था, फिलिप एकरमैन अपनी टीम के साथ जमकर डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं.

फिलिप ने दूतावासों को दिया चैलेंज
फिलिप ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जर्मन डांस नहीं कर सकते? मैं और मेरी इंडो-जर्मन टीम ने पुरानी दिल्ली में ऑस्कर 95 में नाटू नाटू गाने की जीत का जश्न मनाया. परफेक्ट तो नही, लेकिन ठीक है. एंबेसी चैलेंज खुला है, अगला कौन है?'

उन्होंने इस दौरान भारत में कोरियाई दूतावास का धन्यवाद किया. फिलिप ने बधाई देते हुए कहा कि राम चरण और आरआरआर टीम का स्वागत है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement