भारत
उत्तराखंड में दो नेताओं के बीच गैंगवार जैसी स्थिति बन गई. उत्तराखंड में बीजेपी के नेता पूर्व विधायक कुंवर प्रणव ने खानपुर से विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिनदहाड़े गोलियां चलाईं.
उत्तराखंड में रविवार को दो नेताओं के बीच 'गैंगवार' जैसे हालात बन गए. उत्तराखंड में बीजेपी के नेता पूर्व विधायक कुंवर प्रणव ने खानपुर से विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिनदहाड़े गोलियां चलाईं. बता दें, बीते दिनों से खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है. रविवार को पूर्व विधायक कुंव प्रणव सिंह चैंपियन रुड़की विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर धावा बोल दिया. पूर्व विधायक चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ रायफल और पिस्टल से उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना को देख आसपास के लोग इधर-उधर तितर-बितर होने लगे.
पुलिस फोर्स तैनात
उमेश कुमार के कार्यालय पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस को मामला हालात संभालने पड़े. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैयात किया गया. इस घटना की वजह से लोग दहशत में आ गए हैं. बता दें, दोनों नेताओं के बीच शनिवार से ही सोशल मीडिया के जरिए जंग चल रही थी और रविवार को इस जंग ने हिंसक रूप ले लिया. खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शनिवार को अपनी सोशल मीडिया पर विधायक खानपुर के बारे में अभद्र टिप्पणियां की थीं. इसके बाद मामला हिंसक हो गया.
यह भी पढ़ें - UP Crime News: उत्तराखंड ले जा रहे 390 जिंदा कछुए जब्त, तस्करों के बड़े गिरोह और नेटवर्क का भंडाफोड़
क्यों आई फायरिंग की नौबत
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पुराना विवाद है और बीते विधानसभा चुनाव में भी उमेश कुमार ने निर्दलीय ही प्रणव सिंह चैंपियन को हराकर चुनाव जीता था. लेकिन अब इस फायरिंग के घटना के बाद विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि घटना मेरे संज्ञान में है. इसको लेक एसएसपी को बता दिया गया है कि जांच कर तुरंत कार्रवाई करें. बता दें, उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद उनके समर्थक पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ, उमेश कुमार के स्टाफ ने चैंपियन समेत अन्य के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.