भारत
Raj Theth Murder: सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कल सीकर में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को हथियार और गाड़ियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
डीएनए हिंदीः राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ (Gangster Raju Theth Murder) की हत्या मामले में पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी 5 आरोपी पकड़े गए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं. बता दें कि इससे पहले पुलिस ने सीकर के ही नीम का थाना के डाबला गांव से कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया था. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कल सीकर में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को मय हथियार और गाड़ियों के गिरफ्तार कर लिया गया है.
कल सीकर में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को मय हथियार एवं वाहन गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों को त्वरित ट्रायल कर अदालत के द्वारा जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 4, 2022
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि राजू ठेठ हत्याकांड मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान नाम सीकर जिले के मनीष जाट और विक्रम गुर्जर, हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल के रूप में हुई है. इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं. इससे पहले इस हत्याकांड मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंगवार में शामिल चार आरोपियों की पहचान हिमांशु, सतीश, जतिन और नवीन उर्फ बॉक्सर के रूप में हुई है. जबकि 2 आरोपियों हिमांशु और सतीश ने राजू ठेठ हाउस के सामने स्थित सीएलसी कोचिंग में रजिस्ट्रेशन कराया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.