Advertisement

आगरा में युवती के साथ दरिंदगी, 4 युवकों ने पहले पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप

Agra Crime News: पुलिस ने बताया कि पहले पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और फिर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ गैंगरेप किया. वह मदद के लिए चिल्ला रही थी.

आगरा में युवती के साथ दरिंदगी, 4 युवकों ने पहले पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आगरा के ताजगंज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गेस्ट हाउस में युवती को जबरन शराब पिलाकर कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया गया. पीड़िता इसी गेस्ट हाउस में कर्मचारी है.  दरिंदों ने गैंगरेप करने के बाद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. पुलिस ने बताया कि मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

बसई पुलिस चौकी के प्रभारी मोहित शर्मा के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया था और इसे लेकर उसे ब्लैकमेल किया गया. अधिकारी ने बताया कि युवती को जबरन शराब पीने के लिए कहा गया. जब उसने शराब पीने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला किया. उन्होंने बताया कि मदद के लिए चिल्ला रही पीड़िता का एक कथित वीडियो भी सामने आया है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है. उनके पास पीड़िता का फोन आया, जिसके बाद पुलिसकर्मी गेस्ट हाउस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस पूछताछ में युवती ने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस में उसे शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

ये भी पढ़ें- 24 घंटे से फंसी हैं 40 जिंदगियां, उत्तराखंड की सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आरोपियों में एक युवती भी शामिल
सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र राठौर सहित उसके दोस्तों रवि राठौर, मनीष कुमार और देव किशोर को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद गेस्ट हाउस को बंद करा दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में 25 साल की एक युवती भी शामिल है.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement