Advertisement

गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का ऐलान, मेजर मंजीत और दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सेनाओं और अर्ध सैनिक बलों के 93 कर्मिकों को वीरता पुरस्कारों से नवाजा है. इनमें दो कीर्ति चक्र और 14 को शौर्य चक्र प्रदान किए गए हैं.

Latest News
गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का ऐलान, मेजर मंजीत और दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

Gallantry Awards: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मयों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है. बता दें, इनमें 11 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत और 28 राष्टर्यी राइफल्स के नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र से नवाजा गया है. बता दें, दिलवर खान को ये सम्मान मरणोपरांत दिया गया है. 

किस-किस को मिला शौर्य चक्र
सेना के मेजर आशीष दहिया,  मेजर कुणाल, मेजर सत्येंद्र धनकड़, कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत) सहायक कमांडेट इशेथुंग किकोंण, सूबेदार विकास तोमर, सूबेदार मोहन राम, हवलदार रोहित कुमार डोगरा (मरणोपरांत), हवलदार प्रकाश तमांग, वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस, सहायक दाभी संजय को शौर्य चक्र से नवाजा गया है. इसके अलावा, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार और इंस्पेक्टर जिफे हमीगुले व बीआरडीबी के विजय कुट्टी (मरणोपरांत) को भी शौर्य चक्र दिया गया है. 

ये है पुरस्कारों की लिस्ट
- 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत),
- 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत),
- 1 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री),
- 66 सेना मेडल (वीरता) (7 मरणोपरांत) 
- 2 नौसेना मेडल (वीरता)
- 8 वायुसेना मेडल (वीरता) 

आतंकवादी का किया खात्मा, मिला शौर्य चक्र
1 पैरा (विशेष बल) बटालियन के सूबेदार विकास तोमर को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के मछेड़ी सेक्टर में एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.
 


यह भी पढ़ें - इस आदिवासी जनजाति से ताल्लुक रखती हैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, ऐसा रहा है इतिहास


 

 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement