Advertisement

G20 के लोगो में क्यों है कमल? कांग्रेस ने इसे बताया भाजपा सरकार की बेशर्मी

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया की 20 प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के अंतर सरकारी मंच G20 के नए लोगो और थीम का अनावरण मंगलवार को किया.

G20 के लोगो में क्यों है कमल? कांग्रेस ने इसे बताया भाजपा सरकार की बेशर्मी

G20 LOGO

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भारतीय जनता पार्टी को प्रमोट करने के लिए G20 के लोगो में कमल का उपयोग करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने बताया कि कमल हिंदुत्व पार्टी का प्रतीक भी है. G20, 20 देशों का समूह है और इसकी अध्यक्षता पारी के आधार पर होती है. भारत 1 दिसंबर को इंडोनेशिया से इसकी अध्यक्षता ग्रहण करेगा.

मंगलवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की 20 प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के अंतर सरकारी मंच G20 के नए लोगो और थीम का अनावरण किया. पीएमओ के प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों से प्रेरणा लेता है - केसरिया, सफेद और हरा, और नीला.

ये भी पढ़ें - शिवसेना सांसद संजय राउत की 102 दिन बाद जमानत, शाम तक होंगे जेल से रिहा

बयान में कहा गया है, "लोगो में भारत के राष्ट्रीय फूल कमल को दर्शाया गया है."

ये भी पढ़ें - CJI: इन जजों के नाम है सबसे ज्यादा और सबसे कम समय तक मुख्य न्यायाधीश रहने का रिकॉर्ड

हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि कमल भाजपा का चुनाव चिह्न है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "70 साल पहले, नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. अब, भाजपा का चुनाव चिन्ह भारत के G20 के अध्यक्षीय पारी में आधिकारिक लोगो बन गया है! चौंकाने वाली बात यह है कि हम अब तक जान चुके हैं कि मिस्टर मोदी और बीजेपी बेशरम होकर से खुद को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे!"

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement