भारत
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि सोनम रघुवंशी ने ही राजा की हत्या की सुपारी दी थी.
Honeymoon Murder: मेघालय से इंदौर के कपल के गायब होने के मामले में ट्विस्ट आ गया है. इस मामले में पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि सोनम ने ही राजा की हत्या की सुपारी दी थी. इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मेघालय के डीजीपी इदशिशा नोंगरांग ने कहा, 'एक आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया गया. दो लोगों को SIT ने इंदौर से गिरफ्तार किया. इन तीनों ने कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं. इन लोगों ने बताया है कि सोनम रघुवंशी ने ही उन्हें हायर किया था. सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.'
- 21 मई की शाम करीब 6 बजे राजा और सोनम रघुवंशी मेघालय शिलॉन्ग पहुंचे. यहां दोनों ने बालाजी गेस्ट हाउस में चेकइन किया.
- 22 मई की सुबह दोनों शिलॉन्ग के कीटिंग रोड गए. वहां उन्होंने स्कूटी रेंट पर ली और गेस्ट हाउ वापस आए. चेकआउट किया और मैनेजर को बताया कि वो 25 मई को वापस आएंगे, या रूम चाहिए होगा तो कॉल करेंगे. इसके बाद दोनों स्कूटी से ही चेरापुंजी के सोहरा के लिए रवाना हुए.
- 22 मई की शाम को दोनों ईस्ट खासी हिल डिस्ट्रिक्ट के मौलाखियात पहुंचे. पार्किंग स्पॉट में अपनी स्कूटी लगाई और फिर यहां नोन्गरियात गांव के शिपारा होम स्टे तक जाने के लिए एक गाइड हायर किया.
ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: पुलिस ने बताया सोनम ने करवाई पति की हत्या, साजिश की पूरी कहानी
- 23 मई की सुबह दोनों ने शिपारा होम स्टे से चेकआउट किया और मौलाखियात गांव पहुंचे. इस बार उनके साथ गाइड नहीं था. उसने पुलिस को बताया कि राजा और सोनम ने उससे कहा कि वो खुद मैनेज कर लेंगे.दोनों मौलाखियात से रवाना हुए और इसके बाद लापता हो गए. पुलिस की जांच शुरू हुई. एक टूरिस्ट गाइड ने बताया कि उसने राजा और सोनम को तीन अनजान लोगों के साथ देखा था.
- 24 मई को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरारिम गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक अनजान स्कूटी खड़ी है. - - 25 मई को पुलिस ने स्कूटी के मालिक का पता लगाया. उसने पुलिस थाने पहुंचकर कंफर्म किया कि उसकी स्कूटी राजा रघुवंशी और सोनम ने किराए पर ली थी.
- 26 मई को सोहरारिम इलाके में भी खोजबीन शुरू हुई.
ये भी पढ़ें- कौन था इंदौर का राजा रघुवंशी, जिसके एक वीडियो से सुर्खियों में आया है मेघालय और वहां पर्यटकों की सुरक्षा
- 2 जून को वे सॉडोन्ग फॉल्स के पास पुलिस के ड्रोन को एक खाई में एक शव मिला. शव आधा सड़ चुका था, राजा के परिवार ने शव की पहचान की. शव के पास ही पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या के ऐंगल से जांच शुरू की.
-9 जून को मेघालय पुलिस और मेघालय के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हत्या के मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि सोनम ने ही राजा की हत्या की सुपारी दी थी.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.