Advertisement

'तुच्छ, निराधार...' हरियाणा चुनाव पर कांग्रेस के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, EC ने 1600 पन्‍नों में क्या-क्या कह डाला

भारत के चुनाव आयोग ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें 'निराधार, गलत और तथ्यों से रहित' बताया.

Latest News
'तुच्छ, निराधार...' हरियाणा चुनाव पर कांग्रेस के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, EC ने 1600 पन्‍नों में क्या-क्या कह डाला
Add DNA as a Preferred Source

भारत के चुनाव आयोग ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें 'निराधार, गलत और तथ्यों से रहित' बताया. चुनाव आयोग ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह चुनाव दर चुनाव 'निराधार आरोप' लगाने से बचे. कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी से लेकर बूथों पर वोट न डालने देने की श‍िकायत चुनाव आयोग से की थी, लेकिन अब मतगणना के लगभग 20 द‍िन बाद चुनाव आयोग ने 1600 पन्‍नों में आरोप का जवाब द‍िया है. ईसी ने साफ कहा क‍ि ज‍िस तरह के आधार‍हीन आरोप लगाए गए, उससे अराजकता फैलने का डर है.

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए थे?
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई शिकायतें की थीं, जिनमें 8 अक्टूबर को मतगणना प्रक्रिया में धीमी गति के आरोप भी शामिल थे. इस दिन हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनावों के परिणाम घोषित किए गए थे. कांग्रेस ने 26 विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों पर मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की कंट्रोल यूनिट (सीयू) पर 99 प्रतिशत बैटरी स्थिति प्रदर्शित होने पर भी स्पष्टीकरण मांगा था.कांग्रेस ने हर‍ियाणा चुनाव में 26 श‍िकायतें की थीं. 


यह भी पढ़ें -'30 साल से Housewife हूं, पर आवाज बुलंद रखी', Wayanad के लोगों को प्रियंका गांधी का संदेश


 

EC ने जवाब में क्या कहा?
चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों पर कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को वोटिंग और काउंटिंग जैसे संवेदनशील समय पर इस तरह के सनसनीखेज आरोप लगाने को लेकर चेताया है. चुनाव आयोग ने कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना आरोप अशांति और अराजकता का कारण बन सकते हैं.

चुनाव आयोग ने कहा कि जो नतीजे आपको पसंद नहीं आए, उस पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. चुनावी नतीजों का सामना करना चाहिए और उस पर संदेह का धुआं नहीं उठाना चाहिए. चुनाव आयोग ने कांग्रेस से फालतू शिकायतों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है. इलेक्शन कमीशन ने साफ किया कि हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण 'त्रुटिहीन' था और कांग्रेस उम्मीदवारों या एजेंटों की निगरानी में किया गया था. चुनाव आयोग ने कांग्रेस के हर आरोप का जवाब 1600 पन्नों में दिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement