Advertisement

दीवाली सेल के बीच Online shopping में हो रहे फ्रॉड, बिना ऑर्डर के पहुंच रहे पार्सल, जानें पूरा मामला

Online Shopping Scam: इस समय ऑनलाइन शॉपिंग के चलते बहुत से परिवार ठगी का शिकार हो रहे हैं, उनके घर पर ऐसे पार्सल पहुंच रहे है. जो उन्होंने कभी ऑर्डर ही नहीं किए.

Latest News
दीवाली सेल के बीच Online shopping में हो रहे फ्रॉड, बिना ऑर्डर के पहुंच रहे पार्सल, जानें पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

Online Shopping Scam: इस त्योहारों के सीजन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. इसी का फायदा कुछ स्कैमर्स उठा रहे हैं. Amazon के नाम पर कस्टमर्स को ये स्कैमर्स लंबा चूना लगा रहे हैं. दरअसल खास बात तो ये है कि घर पर ऐसे पार्सल पहुंच रहे हैं जो कि कभी कस्टमर ने ऑर्डर ही नहीं किए हैं.

ठगी का शिकार 
खास बात तो ये है कि ये सभी पार्सल कैस ऑन डिलीवरी पर पहुंच रहे हैं. जब ये डिलीवरी बॉय लोगों के घरों पर पहुंचते हैं तो कहते हैं कि किसी और ने आपके लिए कुछ ऑर्डर किया है लेकिन पैसे आपको देने होंगे क्योंकि कैश ऑन डिलीवरी वाला ऑर्डर है. अब अगर ऑर्डर पिक करने वाला व्यक्ति थोड़ा भी जागरूक नहीं है तो वह तुरंत डिलीवरी वाले को पैसे दे देता है और ठगी का शिकार हो जता है. 

नोएडा का है मामला
जब इस पार्सल को खोला जाता है तो उसमें कोई बहुत सस्ती चीज रखी मिलती है, जबकि उसकी कीमत कस्टमर्स ज्यादा अदा कर चुका होता है. कई-कई बार तो मिट्टी और छोटे पत्थर भी पाए जाते हैं. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उद्योग विहार सोसाइटी का है. 
इस सोसाइटी के एक फ्लैट में 30 सितंबर करीब 3 बजकर 10 मिनट पर एक डिलीवरी वाला पहुंचा. 


ये भी पढ़ें-भारत-चीन सीमा विवाद पर नया अपडेट, सेना प्रमुख ने बताया अब ये होगा Indian Army का प्लान


सही-सही लिखा था नाम
इसने महिला से कहा कि Amazon से आपका पार्सल आया है. हैरान कर देने वाली बता तो ये थी कि पार्सल पर फ्लैक मालिक का  नाम एक दम सही लिखा हुआ था. डिलीवरी बॉय ने बताया कि ये पार्सल कैश ऑन डिलीवरी है,यानी आपको इसकी कीमत चुकानी होगी. फ्लैट में मौजूद महिलाओं को लगा कि किसी परिजन ने शायद कुछ भेजा होगा ये सोचकर महिला ने पार्सल का पेमेंट कर दिया.

ऐसे हुआ खुलासा
शाम को जब पार्सल को खोलकर देखा गया तो उसमें बमुश्किल 50 से 100 रुपए का आइटम था, जबकि उसकी कीमत 699 रुपए वसूली गई थी. जब इसकी शिकायत  Amazon कस्टमर केयर पर दर्ज की गई तो Amazon ने साफ कर दिया कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है. पीड़ित परिवार ने यूपी के साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement