भारत
भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार तेज बहाव में बहती चली गई.
देशभर के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर देखने को मिल रही है. हाल ही में मध्य प्रदेश के सागर जिले का एक मामला सामने आ रहा है. यहां तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, मंगलवार को खेरवाहा गांव के पास बने पुल पर एक फोर व्हीलर तेज बहाव की चपेट में आ गई. इस कार में तीन लोग सवार थे. इस हादसे का 37 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार पुल के बीच पहुंचती है, तभी अचानक तेज बहाव कार को बहा ले जाता है. कार में सवार लोग घबराकर तुरंत गेट खोलकर कूदने की कोशिश करते हैं. पानी का बहाव इथना तेज था कि कार अनियंत्रित हो गई. गनीमत रही की कार थोड़ी दूर जाकर एक पेड़ के सहारे अटक गई, जिससे कार में सवार युवक बाहर निकल गए. ड्राइवर सहित तीनों युवक किसी तरह बहते-बहते किनारे तक पहुंचे और अपनी जान बचाई.
ये भी पढ़ें-एक ही बारिश में समंदर बनी दिल्ली-एनसीआर की सड़कें, ट्रैफिक जाम से लोगों की हालत खराब
मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है और दक्षिणी एवं मध्य भारत में भारी वर्षा हो सकती है. कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कुछ स्थानों पर नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका भी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.