Advertisement

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले डॉ. सुभाष चंद्रा ने नृपेन्द्र मिश्र के साथ किया दौरा, जाहिर की खुशी

Ram Mandir Inauguration: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा ने अयोध्या में राम मंदिर परिसर का दौरा किया है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मन खुश है.

Latest News
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले डॉ. सुभाष चंद्रा ने नृपेन्द्र मिश्र के साथ किया दौरा, जाहिर की खुशी

Dr. Subhash Chandra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले अयोध्या पहुंच चुके हैं. उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र के साथ राम मंदिर का दौरान किया. इस दौरान उन्होंने नृपेन्द्र मिश्र से मंदिर और उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली. राम मंदिर के सिंह द्वार का दौरा करने के बाद उन्होंने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि भगवान राम ने मुझे यहां बुलाया और मुझे उम्मीद है कि मुझे भगवान राम के दर्शन भी मिलेंगे.

45 साल बाद अयोध्या पहुंचे डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह धर्म की जीत है. 45 साल पहले मैं मंदिर की लेकर पीड़ा लेकर गया था, लेकिन आज मन खुश है. ये अहम मौका है. डॉ. चंद्रा ने इससे पहले अयोध्या में राम की पौड़ी का दौरा किया. उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखकर खुश हैं. इसके साथ उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों और गुणों से सीखने का भी आग्रह किया. 

ये भी पढ़ें: जहां से लंका गए थे राम, वहां पहुंचे पीएम मोदी, देखें अनदेखी तस्वीरें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में कुछ घंटे बाकी 

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होगा. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है. इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत देशभर की कई नामचीन हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. भव्य कार्यक्रम में राजनेता से लेकर कलाकारों और कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. मेहमानों का आना शुरू हो चुका है और एक ऐतिहासिक अवसर के लिए मंच सज चुका है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement