Advertisement

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी का भावुक संदेश, आइए जानते हैं और बड़े नेताओं ने क्या कहा?

बीती रात यानी गुरूवार की रात 9 बजकर 51 मिनट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन के बाद पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने भावुक संदेश लिखे हैं. आइए जानते है.

Latest News
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी का भावुक संदेश, आइए जानते हैं और बड़े नेताओं ने क्या कहा?

former pm manmohan singh

Add DNA as a Preferred Source

बीती रात देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह का निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र आखिरी सांस ली. वह अपने अंतिम समय में दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मनमोहन सिंह के निधन पर देश की राजनीति शोक की लहर दौड़ गई है. आइए जानते है. कांग्रेस समेत एनडीए के नेताओं ने क्या कहा

पीएम मोदी का भावुक संदेश

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है. साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी. संसद में वो काफी व्यावहारिक थे. हमारे प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए."

 

सीएम योगी ने लिखा
योगी आदित्यनाथ ने लिखा- "पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है. वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें."

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement