Advertisement

लखनऊ: जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला, सिर पर कैंची से किए 10 से ज्यादा वार, अस्पताल में भर्ती

Gayatri Prasad Prajapati Attack News: गायत्री प्रसाद प्रजापति अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन पर हुए इस हमले को लेकर योगी राज में पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

Latest News
लखनऊ: जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला, सिर पर कैंची से किए 10 से ज्यादा वार, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला (file photo)

Add DNA as a Preferred Source

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ की जेल में जानलेवा हमला हुआ है. जेल में बंद एक कैदी ने उनके सिर पर कैंची से हमला किया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूर्व मंत्री के सिर पर 10 से ज्यादा टांके लगे हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सपा ने इस मामले में योगी सरकार को घेरते हुए सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जेल में मंगलवार को गायत्री प्रजापति की सफाई को लेकर किसी कैदी से बहस हो गई थी. गुस्साए कैदी ने प्रजापति पर कैंची से हमला कर दिया. उनके सिर पर कैंची से वार किए गए. यह देखकर जेल में हड़कंप मच गया. जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्रजापित ने सिर पर 10 से ज्यादा टांके लगाए हैं. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने SIR का फाइनल डेटा जारी किया, 14,000,00 नए वोटर्स का जोड़ा गया नाम

इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा, 'जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है, जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाये!'

2017 से लखनऊ की जेल में बंद

अखिलेश यादव सरकार में परिवहन/खनन/सिचाई मंत्री रहे गायत्री प्रजापति साल 2017 से लखनऊ की जेल में बंद हैं. नवंबर 2021 में उन्हें गैंगरेप का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. दरअसल, साल 2017 में एक महिला ने प्रजापति पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया था. प्रजापति ने कई बार जमानत की अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने हर बार खारिज कर दिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement