भारत
Shivraj Patil Death: शिवराज पाटिल ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत नगर पालिका से 1967 में की थी. इसी के बाद उन्होंने मुख्य राजनीति में एंट्री की, विधानसभा से लेकर लोकसभा तक पहुंचे.
Shivraj Patil Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री और लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह लातूर में निधन हो गया. 90 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार थे. परिवार के लोग ही उनकी देख रेख कर रहे थे. यहां सुबह साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया. वहीं बता दें कि शिवराज पाटिल का काफी लंबा राजनीतिक करियर रहा है. उन्होंने राज्य से लेकर केंद्रीय लेवल पर कई अहम पद संभालें.
शिवराज पाटिल ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत नगर पालिका से 1967 में की थी. इसी के बाद उन्होंने मुख्य राजनीति में एंट्री की, विधानसभा से लेकर लोकसभा तक पहुंचे. 1980 में पहली बार शिवराज पाटिल ने लातूर के लोकसभा सीट से चुनाव जीत दर्ज कर सांसद बने. इसके बाद लगातार उन्होंने इसी सीट से 7 बार जीत दर्ज की. उन्होंने रक्षा मंत्री से लेकर वाणिज्य से लेकर प्रौद्योगिकी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री रहे.
शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ था. उन्होंने यहां से पढ़ाई की शुरुआत की. इसके बाद आयुर्वेद का अभ्यास शुरू किया. इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की. यहां से पूरी कर 1967 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और यही से उनके सियासी सफर की शुरुआत हो गई.
शिवराज पाटिल 2004 में चुनाव हार गये थे. इसके बावजूद उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री बनाया गया, लेकिन 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली और इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद शिवराज पाटिल पंजाब के गवर्नर बने. यहां उन्होंने 2015 तक अपनी सेवाएं दी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से