भारत
Cloudburst in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से सैलाब आ गया है और 3 लोगों की मौत भी हो गई है. इसपर मुख्य मंत्री ने बड़ा बयान भी दिया है.
जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार 26 अगस्त को बादल फटने से तबाही हो गई है. इस घटने से तीन लोगों की मौत हो गई है. इतना ही नहीं 15 घरों को भी भारी नुकसान हुआ है. हालांकि सैलाब के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. डोडा के डीसी हरविंदर सिंह ने इसकी पुष्टी भी की है. वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी इसपर बड़ा बयान दिया है.
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश
ये घटना तब हुई जब मौसम सेवा ने कठुआ, सांबा, डोडा, जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ जिलों समेत जम्मू क्षेत्र के अन्य इलाकों में गंभीर से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. तवी नदी उफान पर थी. रात भर में जल स्तर और अधिक और पर्याप्त वृद्धि की आशंका है. क्योंकि कई नदियों और नालों का स्तर वर्तमान में खतरे के निशान से ऊपर है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "जम्मू क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी है और लोगों को जल निकायों और भूस्खलन, संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है."
District wise Helpline numbers
— Divisional Commissioner Jammu (@Divcomjammu) August 26, 2025
For Emergency please contact the following numbers: https://t.co/an6QeFeZuE pic.twitter.com/SVLiiq8CiB
CM उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
CM उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है. मैं खुद हालातों की निगरानी कर रहा हूं. श्रीनगर से जम्मू जाने वाली अगली फ्लाइट से जाऊंगा. इमरजेंसी बहाली और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उपायुक्तों को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करनाने के निर्देश जारी किया है."
इतना ही नहीं भारी भारी के चलते आपात स्थिति के लिए जम्मू क्षेत्र के प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिससे इस घटना में फंसे लोग या किसी का बचाव करवाने के लिए कॉल कर सकते हैं. कॉल करते ही तुरंत सुविधा भी आप तक पहुंचेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.