Advertisement

Madhya Pradesh: भारी बारिश से भर गया बांध! अब लगातार हो रहा पानी का रिसाव, मचा हड़कंप

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले सहित अधिकांश हिस्सों में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है. निर्माणाधीन बांध में बारिश का अधिक पानी आ जाने से यह रिसाव हुआ है.

Madhya Pradesh: भारी बारिश से भर गया बांध! अब लगातार हो रहा पानी का रिसाव, मचा हड़कंप

Madhya Pradesh News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के धार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कारम नदी पर बन रहे एक बांध से गुरुवार से जारी पानी का रिसाव शुक्रवार को बढ़ गया, जिसके चलते प्रशासन ने बांध के निचले क्षेत्र में बसे 11 गांवों को तुरंत खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं. भारूड़पुरा के निचले गांव कोठिडा में स्थित यह बांध पानी से लबालब भरा हुआ है. हालांकि, प्रशासन और जन संसाधन विभाग ने रिसाव रोकने के लिए गुरुवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश के धार जिले सहित अधिकांश हिस्सों में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है. निर्माणाधीन बांध में बारिश का अधिक पानी आ जाने से यह रिसाव हुआ है. धार के जिलाधिकारी डॉ. पंकज जैन ने PTI को बताया कि कारम बांध परियोजना के तहत बन रहे इस बांध में पहली बार पानी भरा गया है. उन्होंने कहा, "गुरुवार को एक बजे सूचना मिली थी कि बांध से पानी का रिसाव हो रहा है. जन संसाधन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है और इस रिसाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है."

पढ़ें- फिर विवादों में दिग्गी राजा के करीबी मिर्ची बाबा, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, जानें कौन हैं वैराग्यनंद गिरि

उन्होंने बताया, "शुक्रवार सुबह से इस बांध से पानी का रिसाव बढ़ गया है और बांध की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने इस बांध के निचले क्षेत्र में बसे 11 गांवों को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए हैं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है. जैन के मुताबिक, प्रशासन सभी संभावित उपाय कर रहा है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है. उन्होंने बताया कि इस बांध के निचले क्षेत्र में बसे 11 गांवों के लिए गुरुवार को ही अलर्ट जारी कर दिया था और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया था.

पढ़ें- Hospital Fire: जबलपुर के निजी हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

इनपुट- PTI

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement