Advertisement

Facebook लाइव के दौरान उद्धव गुट के नेता पर फायरिंग, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

पुलिस ने बताया कि शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोषालकर पर मुंबई के दहिसर इलाके में हमला हुआ. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

Latest News
Facebook लाइव के दौरान उद्धव गुट के नेता पर फायरिंग, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

Abhishek Ghosalkar

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) पर जानलेवा हमला हुआ है. अभिषेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. उन्हें तीन गोलियां मारी गईं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर उड़ा लिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

यह हमला उस वक्त हुआ जब शिवसेना यूबीटी नेता फेसबुक पर लाइव कर रहे थे.  पुलिस ने बताया कि शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोषालकर पर गुरुवार देर शाम मुंबई के एमएचबी थाना क्षेत्र के दहिसर इलाके में हमला हुआ. शुरुआत जांच में पता चला है कि आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई. अभिषेक शिवसेना यूबीटी के नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. अस्पताल के बाहर यूबीटी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: पथराव और आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने के आदेश 

आरोपी ने तीन गोलियां मारी
हमलावर का नाम मॉरिस भाई बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मॉरिस अभिषेक घोषालकर के साथ फेसबुक लाइव में साथ बैठा दिख रहा है. आरोपी लाइव के दौरान उठकर चला जाता है और फिर वापस लौटकर आते ही अभिषेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है. यूबीटी नेता को एक के बाद एक तीन गोलियां मारता है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अभिषेक पर फायरिंग करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसकी लाश को बरामद कर लिया गया है. जबकि UBT नेता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement