भारत
Fire in Vishal Mega Mart: दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित विशाल मेगा मार्ट के स्टोर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 25 साल के एक शख्स की मौत हो गई है. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम धीरेंद्र प्रताप सिंह था. वह 25 साल का था. आग लगने के दौरान वह लिफ्ट में फंस गया था. उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.
इस मामले में करोल बाग पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है.
इस खबर पर अधिक जानकारी का इंतज़ार है.