Advertisement

धू-धू करके जलने लगा आठवीं मंजिल का मकानः बचने के लिए पहले दो बच्चे और फिर पिता घर से कूदे, तीनों की मौत

Delhi News: दिल्ली के फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने आग में दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है.

धू-धू करके जलने लगा आठवीं मंजिल का मकानः बचने के लिए पहले दो बच्चे और फिर पिता घर से कूदे, तीनों की मौत
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Fire News: दिल्ली के द्वारका में एक बिल्डिंग में लगी आग से बचने की कोशिश में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. आग द्वारका सेक्टर 13 के सबद अपार्टमेंट में लगी थी. आग बिल्डिंग के आठवें और नवें फ्लोर पर लगी थी. आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त बिल्डिं के सातवें फ्लोर पर एक पिता और उनके दो बच्चे मौजूद थे. आग लगने के बाद मची अफरातफरी में पिता ने पहले अपने दोनों बच्चों को बाल्कनी से नीचे फेंका और फिर खुद भी कूद गए. इसके चलते तीनों की मौत हो गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10-10 साल के दोनों बच्चों को आकाश अस्पताल में मृत घोषित किया गया. वहीं उनके पिता 35 साल के यश यादव को इलाजा के लिए IGI अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


कैसे लगी थी आग
 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग सुबह 10 बजे के करीब लगी. आग ने बिल्डिंग के आठवें और नौवे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया था. इस आगजनी से बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई थी. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement