Advertisement

नोएडा सेक्टर-3 की कंपनी में भी लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

नोएडा सेक्टर-3 की एक कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

Latest News
नोएडा सेक्टर-3 की कंपनी में भी लगी भीषण आग,  दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Noida Sector 3 fire

Add DNA as a Preferred Source

नोएडा के सेक्टर-3 में सोमवार दोपहर एक कमर्शियल बिल्डिंग के ऊपरी तल पर अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना CTA अपैरल्स नाम की कंपनी में हुई, जहां वॉशिंग एरिया में आग ने अचानक भयानक रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने जब धुंआ उठता देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. दमकल विभाग की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई की वजह से इस बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया. 

दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में दमकल की कई गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मौके पर रवाना किया गया. आग पर काबू पाने के लिए कंपनी में पहले से लगे अग्निशमन उपकरणों और दमकल विभाग के टेंडर्स का इस्तेमाल किया गया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.


यह भी पढ़ें: Iran Israel conflict: इजरायली अटैक से ईरान में 2 भारतीय छात्र घायल, 10 हजार भारतीयों की वतन वापसी के लिए इंडिया चलाएगा अभियान


कोई जनहानि नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में यह खबर आई थी कि कंपनी में कुछ लोग फंसे हुए हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि जांच के बाद ऐसी कोई बात सामने नहीं आई. सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए थे. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या मशीनों की गर्मी के चलते आग भड़की हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement