Advertisement

Fire In Noida: नोएडा के सेक्टर 2 में सुबह-सुबह लगी आग, धुएं के गुबार से काला हुआ आसमान

नोएडा के सेक्टर 15 में सुबह-सुबह आग लगने की खबर सामने आई है. सुबह-सुबह लोगों ने एक बिल्डिंग से धुएं का गुबार उठता हुआ देखा.

Latest News
Fire In Noida: नोएडा के सेक्टर 2 में सुबह-सुबह लगी आग, धुएं के गुबार से काला हुआ आसमान
Add DNA as a Preferred Source

नोएडा के सेक्टर 2 से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां सुबह-सुबह एख बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है. लोगों ने सुबह-सुबह आसमान में धुएं का गुबार उठता हुआ देखा. कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट कंपनी की इमारत में भयानक आग लगी है. आग की लपटें देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं. एक इमारत में लगी इस आग का से काफी नुकसान की आशंका है.
 

#WATCH | Uttar Pradesh | A fire breaks out at a private firm in Noida Sector 2. Fire tenders are at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/ZZxzAf7nRT— ANI (@ANI) June 27, 2025

आसमान में उठने लगा धुआं 

आग की लपटें देख कंपनी के बाहर काफी बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर स्थिति संभालने में लगी है. वीडियो में आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है. सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे के आसपास आग लगने की जानकारी फॉयर विभाग को मिली, जिसके बाद लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. सेक्टर 2 में स्थित इस इमारत में नेल पेंट और पेंट बनाने वाले केमिकल रखे थे. बताया गया कि इन केमिकलों के ज्वलनशील होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है. लगातार धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है. हालांकि, राहत की बात ये है कि इमारत के अंदर फिलहाल किसी के फंसने या हताहत होने की खबर नहीं  आई है. 

ये भी पढ़ें-Weather Update: IMD ने जारी किया इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में मानसून ने रोके कदम! जानें कितना करना होगा इंतजार

20 दमकल मौके पर मौजूद

नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने यह जानकारी दी कि सुबह 5.30 बजे के आसपास आग लगी है. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर बुझाने में लग गईं. फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. आग बुझाने के बाद आग लगने के कारण का पता लग पाएगा लेकिन हमारी फायर टीम ने इस गोदाम के आसपास के बिल्डिंग को बचा लिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement