Advertisement

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गढ़चिरौली पुलिस का एक्शन

FIR on Tejaswi Yadav by Gadchiroli police: पीएम मोदी (PM Modi) पर 'आपत्तिजनक' पोस्ट करने पर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasa Yadav) के बेटे तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के खिलाफ महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस (Gadchiroli Police of Maharashtra) ने एफआईआर (IR) दर्ज की है.

Latest News
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गढ़चिरौली पुलिस का एक्शन

तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोठी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट और मानहानिकारक सामग्री (Defamatory Material) को लेकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बीजेपी विधायक मिलिद रामजी नरोटे ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (1) (ए) (बी), 356(2) (3), 352, 353(2) के तहत गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

एफआईआर की प्राप्ति के अनुसार, कचित आपत्तिजनक पोस्ट शुक्रवार को बिहार के गया जी जिले में प्रधानमंत्री मोठी की यात्रा के खिलाफ किए गए थे, जहा उन्होंने राज्य के लिए 13000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्‌घाटन और शिलान्यास किया था.

इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने गया जी में एक रोड शो भी किया. प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने दो रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जो आधुनिक सुविधाओं, आराम और सुरक्षा के साथ यात्री सुविधा को बढ़ाएगी, और वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन, जो क्षेत्र के प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देगी.


प्रधानमंत्री मोदी ने गया जी में एक रैली के दौरान "भ्रष्ट" विपक्ष पर हमला बोला और राज्य में राजद और कांग्रेस की पिछली सरकारों के शासन की आलोचना की. प्रधानमंत्री ने बिहार में राजद के शासन को "अंधकार का युग" करार देते हुए कहा था कि, "लालटेन (राजद) के राज में यहां की हालत याद कीजिए. यह क्षेत्र लाल आतंक के चंगुल में था. लालटेन (राजद) के राज में गया जी जैसे शहर अंधेरे में थे... उन्होंने पूरे राज्य को अंधेरे में धकेल दिया था. न शिक्षा थी, न रोजगार. कितनी पीढ़ियां पलायन को मजबूर हुईं. राजद बिहार के लोगों को केवल अपना वोट बैंक समझता है. उन्हें उनके जीवन, दुखों या सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है."

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच होने की उम्मीद है; हालांकि, अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement