Advertisement

Milkipur By Election: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ FIR, अयोध्या में रोड शो से जुड़ा है मामला

Milkipur By Election: समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. जबकि बीजेपी ने चंद्रभान यादव को मैदान में उतारा है

Latest News
Milkipur By Election: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ FIR, अयोध्या में रोड शो से जुड़ा है मामला

Dimple Yadav road show 

Add DNA as a Preferred Source

अयोध्या में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. डिंपल यादव पर अयोध्या में रोड शो के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है. डिंपल यादव ने गुरुवार को सपा उम्मीदवार के समर्थन में कुमारगंज से मिल्कीपुर तक रोड शो किया था.

सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर इनायत नगर पुलिस थाने में अज्ञात सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि शिकायत में रोडशो के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों के उपयोग सहित सरकारी आदेशों के उल्लंघन किया गया.

मिल्कीपुर के CO श्रीयश त्रिपाठी ने कहा, 'सपा नेता डिंपल यादव के नेतृत्व में गुरुवार को कुमारगंज से मिल्कीपुर तक रोड शो निकाला गया था. जिसके कारण रायबरेली राजमार्ग के दोनों लेन पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया. उनके रोड शो में भारी भीड़ थी, जिससे क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हुआ.

मिल्कीपुर सीट पर कब होगा चुनाव
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतों की गिनती होगी.

समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. जबकि बीजेपी ने चंद्रभान यादव को मैदान में उतारा है. यह सीट अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए नाक की लड़ाई बन गई है. इसलिए दोनों पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement