Advertisement

हैवान पिता ने किया 7 साल की सगी बेटी का रेप, सौतेली मां ने भी पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें

UP के बरेली में सौतेली मां की मदद से एक सगे पिता ने अपनी बेटी का रेप किया जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हैवान पिता ने किया 7 साल की सगी बेटी का रेप, सौतेली मां ने भी पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बच्चों के साथ क्रूरता की वारदातें आक्सर सुनने को मिलती है लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली में बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दीं. इसके चलते उसकी कड़ी आलोचना कर रही है. इस हैवान पिता ने सात वर्षीय की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस काम में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया. हालां कि अब पुलिस इन दोनों के खिलाफ एक्शन ले रही है.

जानकारी के मुताबिक बरेली में जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म में पति का पत्नी ने साथ दिया था वह असल में उस बच्ची की सौतेली मां थी. इस घटना के सामने आने के बाद सनसनीखेज मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता और सौलती मां को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सुनवाई से हटे CJI चंद्रचूड़, जानिए क्या है मामला

बच्ची के साथ शर्मसार करने वाले आरोपी पिता को लेकर पता चला है कि कोरोना काल में पास्को एक्ट के एक मामले में जेल गया था. जब आरोपी छूटकर आया तो उसने अपनी सगी बेटी तक को नहीं छोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं इस वारदात में मासूम की सौतेली मां ने अपने पति का पूरा साथ दिया. बच्ची की चीख न निकल सके, इसके लिए वो उसका मुंह दबाए रही और बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की गईं.

खेलमंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने लगाया समझौते के लिए दवाब बनाने का आरोप 

इस दुर्दांत केस को लेकर बरेली पुलिस के एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया है कि एक गांव में एक व्यक्ति ने रेप का केस दर्ज कराया है. उसकी भतीजी के साथ उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया है. बयान के आधार पर आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर साल 2017 में भी धारा 354 और 366 कार्रवाई हो चुकी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement