Advertisement

Haryana Elections के बीच Farmers Protest में पहुंची Vinesh Phogat, बोली- हक मांगना पॉलीटिक्स नहीं होता

शंभू बार्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को आज 200 दिन पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर विनेश फोगाट भी किसानों को समर्थन देने पहुंची हैं.

Latest News
Haryana Elections के बीच Farmers Protest में पहुंची Vinesh Phogat, बोली- हक मांगना पॉलीटिक्स नहीं होता
Add DNA as a Preferred Source

कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को शनिवार को 200 दिन पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों ने शंभू बॉर्डर पर इकट्ठे होकर बड़े प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं. इसी बीच  ओलंपियन विनेश फोगाट भी किसानों को समर्थन देने शंभू बॉर्डर पहुंची हैं. यहां किसानों ने उनका माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया. इसके साथ ही किसानों ने आगामी हरियाणा चुनावों के लिए अपनी रणनीति का खुलासा करने का भी संकेत दिया है. 

किसान नेता ने कही ये बात 
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि ये विरोध शांतिपूर्ण तरीके से लेकिन बहुत तीव्रता के साथ किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार हमारे संकल्प की परीक्षा ले रही है और हमारी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं. हम एक बार फिर सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे और नई घोषणाएं भी की जाएंगी." उनका कहना है कि केंद्र उनके संकल्प की परीक्षा ले रहा है, और उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं. उन्होंने कहा कि इश आंदलन के 200 दिन पूरे हो चुके हैं जो किसानों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.


ये भी पढ़ें-केदारनाथ में चॉपर क्रैश, इंडियन एयर फोर्स का MI-17 हेलिकॉप्टर हादसे में शामिल, पढ़ें ताजा अपडेट


हक मांगना पॉलीटिक्स नहीं होता- विनेश फोगाट 
विनेश फोगाट ने किसानों का समर्थन करते हुए सरकार से अपील की कि वो उनकी मांगो को पूरे करें. उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद है कि 200 दिन हो गए लेकिन अबतक किसानों की अपील को सुना नहीं गया. उन्होंने कहा, "किसान अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से यहां बैठे हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा अभी भी कम नही नहीं हुई है. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं एक किसान परिवार में पैदा हुई. आपकी बेटी आपके साथ है. हमें अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा,  क्योंकि कोई और हमारे लिए नहीं आएगा. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आपकी मांगे पूरी हों, और जब तक आप अपने अधिकार नहीं ले लेते, तब तक वापस न लौटें " उन्होंने आगे कहा, 'हम जब तक अपनी मांगों के लिए अपनी आवाज उठाते हैं तो यह हर बार ये राजनीतिक नहीं होता. आपको हमारी बात सुननी चाहिए.' 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement