भारत
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में घिरी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार को हिसार की अदालत में जमानत की याचिका दायर की है. मामले में 11 जून यानी, कल सुनवाई होगी.
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में फंसी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार को हिसार की अदालत में अपनी जमानत याचिका दायर कर दी है. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हिसार पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, सथ ही इस मामले में 11 जून को सुनवाई होगी. ज्योति के अधिवक्ता कुमार मुकेश ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. उन्होंने बताया कि अदालत ने पुलिस से इस मामले में जवाब मांगा है. ज्योति के अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने अदालत से केस से जुड़े कागजात हासिल किए और केस की पूरी स्टडी की है. इसके बाद ही उन्होंने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की.
ज्योति के वकील ने कहा कि पुलिस की ओर से दाखिल किए गए दस्तावेजों में कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें ज्योति को दोषी ठहराने के लिए ठोस आधार नहीं नजर आता. उन्होंने दावा किया कि जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान वे मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे.
ये भी पढ़ें-Raja Raghuwanshi की हानि तय थी.. हत्या से पहले ही ज्योतिषी ने किया था परिवार को सचेत, अब सच हुई भविष्यवाणी
इस बीच ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ज्योति से मिलने के लिए हिसार की राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल नंबर-2 में पहुंचे. आपको बता दें कि, हिसार पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 16 मई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 17 मई को पुलिस ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर लिया. इसके बाद पूछताछ और जांच में कई संदिग्ध व्यक्तियों से उनके कथित संबंधों की बात सामने आई.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.