Advertisement

Fake IAS Story: मर्सिडीज, डिफेंडर और फॉर्च्यूनर के साथ चलता था इस IAS का काफिला, हुआ खुलासा तो सन्न रह गए अधिकारी

Lucknow Fake IAS Arrested: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से फर्जी आईएएस सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है. फर्जी आईएएस की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं.

Latest News
Fake IAS Story: मर्सिडीज, डिफेंडर और फॉर्च्यूनर के साथ चलता था इस IAS का काफिला, हुआ खुलासा तो सन्न रह गए अधिकारी

Uttar Pradesh News

Add DNA as a Preferred Source

Fake IAS Saurabh Tripathi: फर्जी आईएएस सौरभ त्रिपाठी काफी समय से लोगों को पागल बना रहा था. वह प्रशासन को भी धोखा दे रहा था. सौरभ त्रिपाठी कई सरकारी कार्यक्रमों में बतौर आईएएस अधिकारी शामिल हुआ था. उसने पहले बीटेक की पढ़ाई की जिसके बाद पटना में एक एनजीओ से जुड़ा जिसके बाद उसका सरकारी विभागों में आना जाना हुआ. इसके बाद वहीं से उसने फर्जी आईएएस बनने का प्लान बनाया.

सौरभ त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर भी अपना अकाउंट आईएएस के नाम से बनाया हुआ है. उसकी पत्नी इंजीनियर है जिसकी सैलरी लाख रुपये के करीब है. वह कई जगहों पर अपनी संपत्ति बना चुका है. मउ नोएडा और कई जिलों में उसने अपनी संपत्तियां बनाई हैं. उसने कई बार सरकारी ठेके दिलाने और पोस्टिंग के नाम पर दलाली भी खाई है.

IAS के काफिले में चलती थी लग्जरी गाड़ियां

फर्जी आईएएस सौरभ त्रिपाठी के काफिले में मर्सिडीज से लेकर डिफेंडर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कार चलती थी. उसका काफिला ड्राइवर और नीली बत्ती की गाड़ियों के साथ चलता था. बता दें कि, पूछताछ के बाद कई गाड़ियों के पेपर भी फर्जी निकले हैं. इसके साथ ही फर्जी सरकारी पास मिले हैं.

यह भी पढ़ें - दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, कश्मीरी गेट बस टर्मिनल से लेकर यमुना घाट के आसपास के इलाकों में स्थित घरों में घुसा पानी

सरकारी कार्यक्रमों में होता था शामिल

सौरभ त्रिपाठी काफी समय से जगह-जगह पर होने वाले सरकारी कार्यक्रम में शामिल होता था. यहां तक की वह कई विभाग की बैठकों में सरकारी अधिकारी बनकर पहुंचा करता था. कई बार उसने अधिकारियों पर दबाव डालकर फैसले बदलने तक की कोशिश की है.

कैसे हुआ फर्जी IAS की धरपकड़

लखनऊ में कारगिल शहीद पार्क के पास लखनऊ की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी लग्जरी कार में एक शख्स पहुंचा और खुद को आईएएस बताकर रौब झाड़ने लगा. यहां तक की उसने पुलिस वालों को मुख्यमंत्री की धमकी दी. लेकिन जब पुलिसकर्मियों को उसके हावभाव पर शक हुआ तो उसे पकड़कर गहराई से पूछताछ की जिसके बाद मामला खुलकर सामने आया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement