Advertisement

Bomb Hoax Case: प्यार में पागल लड़की ने की सारी हदें पार, एक क्लिक से बॉयफ्रेंड के पीछे लगा दी 11 राज्यों की पुलिस

सच्चाई कई बार कल्पना से भी ज़्यादा चौंकाने वाली होती है, और यही साबित किया चेन्नई की एक 30 वर्षीय रोबोटिक्स इंजीनियर ने, जो एकतरफा प्यार में ठुकराए जाने के बाद पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को हिला कर रख दिया.

Bomb Hoax Case: प्यार में पागल लड़की ने की सारी हदें पार, एक क्लिक से बॉयफ्रेंड के पीछे लगा दी 11 राज्यों की पुलिस

प्यार में पागल टेक्नीशियन ने की सारी हदें पार, एक क्लिक से बॉयफ्रेंड के पीछे लगा दी 11 राज्यों की पुलिस 
 

Add DNA as a Preferred Source

चन्नई की 30 वर्षीय महिला तकनीशियन रेने जोशील्डा ने जिस प्यार को अपना सब कुछ समझा, उसी ने जब उसे ठुकराया, तो उसने जो किया वो किसी साइको-थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था. रेने, जो डेलॉइट में सीनियर कंसल्टेंट थीं, एक प्रोजेक्ट के दौरान बेंगलुरु में दिविज प्रभाकर से मिलीं. हालांकि दिविज ने कभी उसे इमोशनली  स्वीकार नहीं किया, लेकिन जब उसने किसी और से शादी कर ली, तो रेने का गुस्सा एक खतरनाक रूप में सामने आया. 

फर्जी पहचान और बम की झूठी धमकियांं

अपने गुस्से को बदले में बदलते हुए, रेने ने कई फर्जी ईमेल आईडी बनाईं और 11 राज्यों में बम की धमकियां भेजना शुरू कर दीं. इन धमकियों में स्कूल, अस्पताल, स्टेडियम और सार्वजनिक स्थान शामिल थे. अहमदाबाद में ही उसने 21 जगहों को उड़ाने की धमकी दी, जिनमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम और सरकारी अस्पताल भी शामिल थे. 

AI 171 विमान हादसे में भी जुड़ा नाम 

12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 274 लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद एक ईमेल सामने आया, जिसमें दावा किया गया था कि यह हमला रेने और उसके ग्रुप द्वारा किया गया. हालांकि पुलिस ने जांच में पाया कि यह धमकी भी फर्जी थी, लेकिन इसके जरिए वे रेने के और करीब पहुंच गए. 

चतुराई लेकिन एक गलती भारी पड़ी 

रेने ने खुद को छुपाने के लिए VPN, टोर ब्राउज़र और डार्क वेब का इस्तेमाल किया. वह वर्चुअल नंबर से काम करती थी और कभी सीधे अपने असली डिवाइस से कुछ नहीं भेजती थी. लेकिन एक गलती उसने एक बार अपने असली और फर्जी ईमेल आईडी में एक ही डिवाइस से लॉग इन किया, जिससे उसका IP एड्रेस सामने आ गया. यहीं से पुलिस को पुख्ता सुराग मिला. 

यह भी पढ़े: Prayagraj News: 'मुझे टच भी किया तो 35 टुकड़े कर दूंगी', बाल-बाल बची पति की जान, सुहागरात से पहले ही पत्नी ने मारी पलटी

पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तारी 

अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम विंग और क्राइम ब्रांच ने उस एक लॉगिन को ट्रेस कर, रेने को पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इतनी हाई-टेक प्लानिंग के बावजूद, इंसानी गलती उसे ले डूबी.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement