Advertisement

Special 26 की तरह बैंक मैनेजर को लूटने पहुंचे थे फर्जी सीबीआई ऑफिसर, दो गिरफ्तार

Fake CBI Bijnor: यूपी के बिजनौर में एक फर्जी सीबीआई टीम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो लोग फरार हो गए हैं. ये लोग छापेमारी करने पहुंचे थे.

Special 26 की तरह बैंक मैनेजर को लूटने पहुंचे थे फर्जी सीबीआई ऑफिसर, दो गिरफ्तार

फर्जी सीबीआई टीम के दो गिरफ्तार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 (Special CBI) में फर्जी सीबीआई (Fake CBI) की टीम कई लोगों को चूना लगाती है. इसी फिल्म की नकल करते हुए कुछ लोग उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बैंक मैनेजर को लूटने पहुंच गए थे. ये लोग खुद को सीबीआई (CBI) ऑफिसर बता रहे थे. जब इनसे पूछताछ हुई तो पोल खुल गई. इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए. इससे पहले बिजनौर में ही नकली पुलिस अधिकारी और नकली पुलिस कॉन्स्टेबल भी पकड़े जा चुके हैं.

बिजनौर की धामपुर पुलिस के मुताबिक, चार लोग एक बैंक मैनेजर को ठगने पहुंचे थे. ये लोग खुद को सीबाआई का अधिकारी बता रहे थे. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हर्ष और तुषार हैं, जबकि फरार आरोपियों का नाम अनुज और आकाश बताया जा रहा है. पुलिस ने इन लोगों के पास से एक मोबाइल फोन, एक फर्जी पत्रावली और एक फर्जी वांरट लेटर भी बरामद किया है.

यह भी पढ़ें- Kashmir में बढ़ रही हाइब्रिड आतंकियों की तादाद, जानिए कौन होते हैं ये और क्या है इनका मकसद

फर्जी वारंट भी ले आए थे आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ. प्रवीण रंजन ने कहा कि सूचना मिली थी कि धामपुर थाना क्षेत्र न्यू धामपुर सिटी कॉलोनी में मंगलवार को चार युवकों ने खुद को एक सीबीआई टीम का सदस्य बताया और बैंक मैनेजर नीरज कुमार के घर पहुंचे. तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और दोनो आरोपियों पकड़ लिया गया. सीबीआई टीम के बारे में पूछने पर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जबकि इनके दो साथी भागने में कामयाब रहे.

पीड़ित नीरज शर्मा ने बताया कि इस फर्जी सीबीआई टीम ने उनके बैंक, इनकम और संपत्ति के कागजात मांगे. उनको सीबीआई टीम पर जब संदेह हुआ तो उन्होंने इन लोगों को दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया. इस पर चारों युवकों ने बैंक मैनेजर को पुलिस बुलाने की धमकी दी. वहीं, जब बैंक मैनेजर ने खुद पुलिस बुलाने की बात कही, तो आरोपी युवक बौखला गए और भागने का प्रयास करने लगे. बैंक मैनेजर ने शोर-शराबा करके स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी जबकि दो युवक फरार हो गए.

यह भी पढ़ें- हर साल 77 लाख लोगों को काट लेते हैं कुत्ते, 20 हजार से ज्यादा गंवाते हैं जान

एसपी ने कहा कि आरोपी हर्ष और तुषार के खिलाफ आईपीसी की धारा 171, 468, 465, 466, 420, 452, 471, 342, 386, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके कुकृत्यों का पता लगाने के लिए मामले की और जांच की जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement