भारत
सेल के पूर्व अध्यक्ष वी कृष्णमूर्ति का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. वह 1985 से लेकर 1990 तक सेल के अध्यक्ष रहे हैं.
डीएनए हिंदी: सेल (SAIL) और मारुति इंडस्ट्री लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष वी कृष्णमूर्ति (V Krishnamurthy) का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया. वह 97 वर्ष के थे. कृष्णमूर्ति के एक पूर्व सहकर्मी ने बताया कि उनका चेन्नई में उनके घर में निधन हो गया.
वी कृष्णमूर्ति का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. वी. कृष्णमूर्ति 1985 से 1990 तक सेल के अध्यक्ष रहे थे. सेल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, 'सेल परिवार पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ वेंकटरमण कृष्णमूर्ति के 26 जून 2022 को हुए दुखद निधन से शोकाकुल है.'
बागी विधायकों पर भड़के संजय राउत, कहा- वे जिंदा लाश हैं, आत्मा मर चुकी है
भेल और गेल के भी रहे हैं प्रेसीडेंट
सेल ने कहा कि वह कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के भी अध्यक्ष रहे. वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), मारुति उद्योग और गेल के भी अध्यक्ष रहे थे.
Deeply saddened by the demise of Padma Vibhushan Dr. V Krishnamurthy, a doyen of India’s public sector undertakings.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 26, 2022
He was a nation builder in the truest sense and through BHEL, Maruti and SAIL, his legendary legacy will live on.
My condolences to his family and friends.
राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अग्रणी पद्म विभूषण डॉ वी कृष्णमूर्ति के निधन से गहरा दुख हुआ. वह सच्चे अर्थों में एक राष्ट्र निर्माता थे और भेल, मारुति और सेल के जरिए उनकी महान विरासत जीवित रहेगी. उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं.'
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिंदे गुट, डिप्टी स्पीकर के नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
क्या बोले वेणु श्रीनिवासन?
कृष्णमूर्ति के निधन पर टीवीएस के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा, 'डॉ. वी कृष्णमूर्ति उस वक्त से मेरे मार्गदर्शक थे जब मैंने काम करना शुरू किया और वह मेरे पूरे करियर में मार्गदर्शक रहे. टीवीएस मोटर कंपनी बनाने के दौरान मेरी मदद करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.'