Advertisement

10 प्रतिशत आरक्षण, उम्र में 5 साल की छूट... पूर्व अग्निवीरों को इन जगहों पर मिलेगा फायदा

बीएसएफ के अलावा CISF और CRPF के प्रमुखों ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी सेना की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे.

Latest News
10 प्रतिशत आरक्षण, उम्र में 5 साल की छूट... पूर्व अग्निवीरों को इन जगहों पर मिलेगा फायदा

ex agniveer reservation

Add DNA as a Preferred Source

केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने कहा कि BSF, CISF, CRPF के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और असम राइफल्स की भर्तियों में 10 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में कहा कि पूर्व अग्निवीरों के लिए सीएपीएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और राइफलमैन के पद पर भर्ती में आयु सीमा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में छूट दी जाएगी.

नित्यानंद राय ने कहा कि एक जुलाई, 2024 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स (एआर) में वेकैंसी की संख्या 10,45,751 की कुल स्वीकृत संख्या के मुकाबले 84,106 है. राय ने कहा कि मंत्रालय संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और संबंधित बलों के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी.उन्होंने कहा कि भर्ती में तेजी लाने के लिए मेडिकल परीक्षा में लगने वाले समय को कम कर दिया गया है.

कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों को ‘शॉर्टलिस्ट’ करने की खातिर कट-ऑफ अंक कम कर दिया गया, ताकि पर्याप्त उम्मीदवार मिल सकें. खासकर उर कैटेगरी में जहां कमी देखी गई है. मंत्री ने कहा कि अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 के बीच 67,345 लोगों की भर्ती की गई. उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, 64,091 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है और भर्ती प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है. यह स्पष्ट है कि बलों के आकार की तुलना में प्रभावी रिक्तियों की संख्या कम होने के कारण ओवरटाइम का सवाल ही नहीं उठता.

प्रत्येक भर्ती के लिए 1 नोडल अधिकारी 
नित्यानंद राय ने कहा कि कांस्टेबल पद पर जल्द भर्ती के लिए एसएससी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इसके अलावा सामान्य ड्यूटी पदों पर भर्ती के समन्वय के लिए कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट कमांडेंट (सामान्य ड्यूटी) के रैंक में भर्ती के लिए प्रत्येक को एक नोडल बल नामित किया गया है. मंत्री ने कहा कि रिक्तियों को भरने के लिए, सभी सीएपीएफ और एआर को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे गैर-सामान्य ड्यूटी कैडरों में रिक्त पदों के लिए ‘समयबद्ध तरीके’ से भर्ती करें और पदोन्नति रिक्तियों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों का समय पर आयोजन करें.


यह भी पढ़ें- BJP के 'नॉन-स्टॉप हरियाणा' नारे पर घमासान, भूपेंद्र हुड्डा बोले 'फुल स्टॉप हरियाणा' 


कितनी मिलेगी छूट
BSF के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा कि बीएसएफ की भर्तियों में 10 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं. पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच को उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी. इसके बाद के बैच को उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी. अग्निवीरों को ट्रेनिंग के बाद तुरंत तैनात कर दिया जाएगा.

Agniveer Scheme कब हुई शुरू?
बता दें कि जून 2022 में मोदी सरकार ने सेना के लिए अग्निवीर योजना शुरू की थी. इस योजना में साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को 4 साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है और उनमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक सेवा में बनाए रखने का प्रावधान है. बीएसएफ के अलावा CISF और CRPF के प्रमुखों ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी सेना की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे. (PTI इनपुट के साथ)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement