Advertisement

'सभी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण', बेंगलुरु हादसे पर RCB ने जताया दुख, विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात

Bangalore Stampede: बेंगलुरु हादसे पर आरसीबी ने बयान जारी कर कहा कि यह हादसा बड़ा आहत करने वाला है. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

Latest News
'सभी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण', बेंगलुरु हादसे पर RCB ने जताया दुख, विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात

virat kohli

Add DNA as a Preferred Source

कर्नाटक के बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 33 लोग घायल हो गए. इस हादसे पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दुख जताया है. आरसीबी ने कहा कि सभी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है. आरसीबी के 18 साल बाद IPL खिताब जीतने की खुशी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'आज दोपहर टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.'

RCB ने कहा, 'हम दुखद मौत पर शोक व्यक्त करते हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद हमने अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया. स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें.'

विराट कोहली बोले- मैं पूरी तरह टूट गया
इस हादसे को लेकर विराट कोहली ने भी दुख जताया. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस घटना के बाद मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं.

बता दें कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बॉरिंग अस्पताल का दौरा किया. सीएम ने 11 लोगों के मारे जाने और 33 लोगों के घायल होने की पुष्टि की. उन्होंने मृतकों के परजिनों को 10-10 लाख रुपये की मदद देने और घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement