Advertisement

Etawah Accident: एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी डबल डेकर बस, बिहार से जा रही थी दिल्ली , दो की मौत, 50 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के ईटावा में एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Etawah Accident: एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी डबल डेकर बस, बिहार से जा रही थी दिल्ली , दो की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई. बस एक्स्प्रेस-वे से नीचे जा गिरी. हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों का सैफई के PGI में इलाज चल रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

जिस बस का एक्सीडेंट हुआ वह एक प्राइवेट ऑपरेटर की बस थी. बस में 70 यात्री सवार थे. यह बस बुधवार, 25 जून को बिहार के मधुबनी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. 26 जून की सुबह करीब 4 बजे इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी. हादसे के बाद बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. 52 घायलों को सैफई के पीजीआई अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य का इलाज जारी है.

इस खबर पर अधिक जानकारी का इंतज़ार है..

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement