भारत
Encounter in Kishtwar: सुरक्षाबलों को किश्तवाड़ के चटरू के जंगलों में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की बीच मुठभेड़ चल रही है. चटरू के घने जंगलों में में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं. सुरक्षाबलों ने इन दहशतगर्दों को चारों ओर से घेर लिया है. खुद को घिरा देख आतंकवादी गोलीबारी कर रहे हैं. सुरक्षाबल भी उनको मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को किश्तवाड़ के चटरू के जंगलों में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुठभेड़ अभी चल रही है. आतंकवादी फरार न हो जाएं इसके लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है. दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की जानकरी नहीं मिली है.
अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के खात्मे के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा जा रहा है. मुठभेड़ में घिरे आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं. सेना ने 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन चलाया हुआ है. सुबह करीब 8 बजे भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. कुछ देर गोलीबारी चलने के बाद रुक गई थी.
अलर्ट मोड पर सुरक्षाबल
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबल और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. सीमा पार से होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. हालही में पाकिस्तान आर्मी चीफ से फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर ने कश्मीर को लेकर जहर उगला था. उसने कश्मीरियों को उकसाने वाला बयान दिया था. कुछ दिन पहले राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में गश्त के दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़ा गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.