भारत
भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में संयुक्त अभियान में तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है. मुठभेड़ जारी है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है. फिलहाल मुठभेड़ जारी है. बीते हफ्ते दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 20 मई को चार आतंकवादी हैंडलर्स की संपत्ति दर्ज की है. ये जब्तियां बारामूला जिले के सोपोर और पुलवामा जिले के अवंतिपोर इलाकों में कई गई हैं. जिन आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति जब्त की गई हैं उनमें नज़ीर अहमद डार, फिरदौस अहमद डार और अर्शिद अहमद टेली शामिल हैं. इन आतंकियों की करीब 8000 स्क्वायर फुट ज़मीन जब्त की गई है.
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार और Armed Forces ने आतंकवाद के खिलाफ अपना रुख पूरी दुनिया को बता दिया है. आतंकवादी ठिकानों के खात्मे के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से हमले की कोशिशें की गईं, लेकिन भारत ने सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया था. भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की जनता और उसके मिलिट्री एस्टेब्लिशमेंट्स भारत का टारगेट नहीं है, भारत का मकसद पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद इंफ्रास्ट्रक्चर को हिट करना है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.