Advertisement

मुंबई में SEBI के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग

कर्मचारी सेबी की चीफ माधबी पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुबई में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही प्रदर्शन के दौरान वो मांग कर रहे हैं कि सेबी ऑफिशियल की तरफ से जारी किए गए मेल को वापस लिया जाए.

Latest News
मुंबई में SEBI के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग

Madhabi Puri Buch

Add DNA as a Preferred Source

एक बार फिर से सेबी की चीफ माधबी पुरी बुच पर गंभीर आरोप लगे हैं. इस बार उनपर गंभीर आरोप सेबी कर्मचारियों की तरफ से लगाए गए हैं. कर्मचारी सेबी की चीफ माधबी पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुबई में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही प्रदर्शन के दौरान वो मांग कर रहे हैं कि सेबी ऑफिशियल की तरफ से जारी किए गए मेल को वापस लिए जाए. दरअसल सेबी के 500 कर्माचारियों ने टॉप मैनेजमेंट के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे, और अपनी समस्या बताई थी. ये सब उन्होंने वित्त मंत्रालय को लिखे अपने खत में बताया था.

क्यों हो रहे धरना-प्रदर्शन?
कर्मचारियों की शिकायत के जवाब में सेबी की तरफ से मेल के जरिए बताया गया था कि मैनेजमेंट की तरफ से कर्मचारियों के साथ बातचीत की गई है, और मामले को सुलझा लिया गया है. इस मेल को लेकर कार्मचारियों में आक्रोश है. उनका कहना है कि सेबी की तरफ से मेल में गलत कहा जा रहा है. इन्ही सब को लेकर कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.  

क्या है पूरा मामला?
कार्मचारियों ने वित्त मंत्रालय को लिखे अपने खत में सेबी के टॉप मैनेजमेंट जिनमें माधबी पुरी बुच भी शामिल हैं, उन सब पर ऑफिस के भीतर टॉक्सिक माहौल और बदतमीजी का आरोप लगाया था. इस खत में कहा गया है कि मीटिंग्स के दौरान माधबी पुरी बुच चीखती-चिल्लाती है, सबको डंटती रहती है. सेबी कर्मचारियों की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि पिछले कुछ सालों से SEBI के ऑफिस में दहशत का माहौल है. हर मिनट उनकी निगरानी की जाती है. कार्मचारियों की ओर से 5 पेजेज में कंपलेन लिखी गई है. इस कंपलेन में शिकायत करने वाले सभी 500 कार्मचारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement