Advertisement

Elon Musk ने बदला ट्विटर का डोमेन नेम, अब x.com पर खुलेगा आपका अकाउंट

Twitter URL Changed: एलन मस्क ने शल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) में बड़ा फेरबदल किया है. अब आपको एक्स पर कहीं भी Twitter लिखा नजर नहीं आएगा. URL की शुरुआत भी 'X.com' के साथ होगी.

Latest News
Elon Musk ने बदला ट्विटर का डोमेन नेम, अब x.com पर खुलेगा आपका अकाउंट

elon musk x.com

Add DNA as a Preferred Source

एलन मस्क (Elon Musk) ने आखिरकार सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स (X) से ट्विटर का नाम पूरी तरह खत्म कर दिया है. मस्क ने अब इस वेबसाइट का डोमेन (URL) बदल दिया है. अब आपका अकाउंट 'X.com' पर खुलेगा. इससे पहले twitter.com पर खुलता था. 

बता दें कि एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, वह लगातार इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म में बदलाव कर रहे हैं. सबसे पहले कंपनी के कर्मचारियों की छटनी की. फिर ट्विटर का नाम बदलकर X रखा. इसके बाद Logo में बदलाव किया. अब उसके URL यानी डोमेन में भी बदल दिया है. एक्स में आपको अब कहीं भी Twitter लिखा नजर नहीं आएगा.


ये भी पढ़ें- क्या राजनीति के चाणक्य हैं अमित शाह, यह सुनते ही गृह मंत्री ने कह दी यह बात


एलन मस्क ने खुद इस बदलाव के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने X पर लिखा कि अब सभी कोर सिस्टम x.com पर हैं. एक्स के लॉगिन पेज पर नीचे दिख रहा है ‘हम अपना URL बदल रहे हैं, लेकिन आपकी प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग्स वही रहेंगी.’

एलन मस्क ने किए थे कई बदलाव
एलन मस्क ने अप्रैल 2022 को Twitter का 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया गया था. इसके बाद मस्क ने ट्विटर के Logo और नाम में बदलाव किया था. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरूआत की. इस सर्विस के दौरान कई सेलेब्स का Blue Tick अकाउंट हट गया था, जिसके बाद कई यूजर्स ने पैसे देकर ये सब्सक्रिप्शन लिए थे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement