Advertisement

चुनाव आयोग ने SIR का फाइनल डेटा जारी किया, 14,000,00 नए वोटर्स का जोड़ा गया नाम

चुनाव आयोग ने SIR के बाद वोटर लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर अपलोड कर दी है. मतदाता अपना नाम और विवरण इस पोर्टल पर देख सकते हैं.

Latest News
चुनाव आयोग ने SIR का फाइनल डेटा जारी किया, 14,000,00 नए वोटर्स का जोड़ा गया नाम

Bihar voter list 2025

Add DNA as a Preferred Source

चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision– SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार (30 सितंबर) को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. आयोग ने फाइनल डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. मतदाता अपना नाम चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं.

बिहार में पहले 7,89,69,844 वोटर्स थे, लेकिन SIR की प्रक्रिया में 65 लाख लोगों के नाम काट दिए गए. जिसके बाद कुल वोटर्स की संख्या करीब 7 करोड़ 24 लाख रह गई. इसके लेकर सड़क से लेकर संसद तक विपक्ष ने दबरदस्त हंगामा किया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग से फिर से जांच करने के आदेश दिए. आयोग ने अब जो फाइनल लिस्ट जारी की है, उसमें 14 लाख नए वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं.

कहां चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम?

चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य के सभी पात्र मतदाता अब ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से अपने नाम की जानकारी देख सकते हैं. EC ने एक लिंक भी शेयर किया है. जिस पर क्लिक करते ही मतदाता सूची पर ले जाएगा.

कब हुआ पहला वोटर लिस्ट ड्राफ्ट?
इससे पहले 1 अगस्त को चुनाव आयोग ने SIR के बाद पहला संशोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी किया था. बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों के 90,817 मतदान केंद्रों के लिए तैयार वोटर लिस्ट का प्रारूप मान्यता राजनीतिक दलों के साथ भी शेयर किया गया था.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा के पाले में पवन सिंह... तेज प्रताप बोले- इनका विवेक काम नहीं कर रहा, हर किसी के पैरों में गिर रहे

बता दें कि एसआईआर के पहले चरण में कुल 65,64,075 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे. इनमें फर्जी मतदाता और मृतक मतदाता शामिल थे. साथ ही उन लोगों के भी नाम हटाए गए थे, जिनका वोटर आईडी कार्ड किसी अन्य राज्य में बना हुआ है. हालांकि, इस पर कई नेताओं ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी, जिस पर जमकर बहस चली थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement