Advertisement

UP By Election 2024: चुनाव आयोग ने बदली UP, केरल और पंजाब में उपचुनाव की तारीख

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में उपचुनाव की तारीखों में बदला किया है. पिछले कई दिनों से उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग की जा रही थी.

Latest News
UP By Election 2024:  चुनाव आयोग ने बदली UP, केरल और पंजाब में उपचुनाव की तारीख
Add DNA as a Preferred Source

UP By Election 2024:  चुनाव आयोग ने सोमवार को केरल, उत्तर प्रदेश और पंजाब में उपचुनाव की तारीख में बदलाव में किया है. इन राज्यों में उपचुनाव अब 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर करने की घोषणा की. उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं. सपा, बीजेपी सहित कई राजनीतिक दलों ने कार्तिक पूर्णिमा की वजह से मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी. पंजाब में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और केरल में कलपती रसथोलसवम के कारण तारीखें बदली गई हैं. 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है.

पहले 13 नवंबर को होनी थी वोटिंग
आपको बता दें चुनाव आयोग ने पहले 13 नवंबर वोटिंग के लिए चुना था, लेकिन अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के चलते तारीख बदलने का निर्णय लिया गया है. मतों की गणना 23 नवंबर को होनी थी. अब ये तारीख बदल दी गई है. अब इन राज्यों में 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे. 


यह भी पढ़ें - US Elections 2024: अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को 'चीटिंग' का शक, बैलेट पेपर को लेकर कह दी ये बड़ी बात


 

झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव
झारखंड में 2 चरण में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मतों की गणना का कार्य 23 नवंबर को होना है.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement