Advertisement

Maharashtra Political Crisis: 8-10 दिन में भाजपा के साथ बन जाएगी सरकार! शिंदे गुट के विधायक का दावा

New Government in Maharashtra: एकनाथ शिंदे गुट के विधायक ने दावा किया है कि राज्य में अगले 8 से 10 दिन में नई सरकार बन जाएगी.

Maharashtra Political Crisis: 8-10 दिन में भाजपा के साथ बन जाएगी सरकार! शिंदे गुट के विधायक का दावा

Shiv Sena Rebel Group

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच एकनाथ शिंदे गुट ने राज्य में भाजपा के साथ नई सरकार बनाने की बात कही है.  ज़ी न्यूज से बातचीत में एकनाथ शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावले ने कहा कि हम अलग पार्टी नहीं बना रहे हैं. अलग गुट बनाकर शिवसेना का नाम रोशन करेंगे.

भरत गोगवले ने कहा कि एकनाथ शिंदे को गुट का नेता चुना गया है, वो जो फैसला लेंगे हमें मान्य होगा. गोगवले ने आगे कहा कि 46 लोग हमारे साथ हैं, हम हिंदुत्व छोड़ने वाले नहीं हैं. हमने उद्धव साहेब को इस तकलीफ के बारे में बताया था. 8-10 दिन में भाजपा और शिंदे गुट की सरकार बन जाएगी.

पढ़ें- Sanjay Raut के बयान पर उद्धव ठाकरे से बात करूंगा- अजित पवार

इसी बीच शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने अपने साथ मौजूद विधायकों से कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है. उन्होंने मुझसे कहा है कि मैंने जो फैसला लिया है वह ऐतिहासिक है और जब भी मुझे उनकी जरूरत होगी वे मौजूद रहेंगे.

Viral Video: Uddhav Thackeray तुझे क्या लगता है... Kangana Ranaut ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी

एकनाथ शिंदे गुट के दावे से पहले ज़ी मीडिया के सूत्रों के बताया था कि महाराष्ट्र में अगली सरकार बनने की प्रक्रिया 4 से 5 दिन में शुरू हो सकती है. राज्य के पूर्व सीएम और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस पार्टी आलाकमान से मुलाकात के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए हैं. सूत्रों ने यह भी दावा किया कि शिंदे गुट महाराष्ट्र की नई सरकार में 13 कैबिनेट मंत्री पद दिए जा सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement