Advertisement

झारखंड में भी हो सकता है खेला? हेमंत सोरेन से आज ED करेगी पूछताछ, CM आवास के बाहर धारा 144 लागू

Hemant Soren News: जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सीएम हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करेगी. इसको लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Latest News
झारखंड में भी हो सकता है खेला? हेमंत सोरेन से आज ED करेगी पूछताछ, CM आवास के बाहर धारा 144 लागू

Hemant Soren (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी. ईडी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. सीएम आवास और ईडी दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू की गई है. साथ ही 7 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूछताछ के बाद ईडी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर सकती है.

बता दें कि ईडी की एक टीम सोमवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थीं. लेकिन हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले. वह अचानक गायब हो गए थे. हेमंत सोरेन मंगलवार को अचानक सीएम आवास पर नजर आए. उन्होंने 43 विधायकों के साथ बैठक की. इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी वहां मौजूद रहीं.

सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन के विधायकों की बैठक की. सोरेन के कार्यालय द्वारा एक्स पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में विधायक और मंत्री बैठक में भाग लेने से पहले मुख्यमंत्री का अभिवादन करते दिखे. बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. इससे पहले राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर निरंतर नाराजगी व्यक्त करने वाले राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह को राजभवन में बुलाया.

7 हजार सुरक्षकर्मी तैनात
डीजीपी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और 7,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर सहित रांची के प्रमुख इलाकों में बुधवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 लागू की गई है. निषेधाज्ञा के तहत इन क्षेत्रों में और इनके आसपास प्रदर्शन, रैलियां या बैठकें आयोजित नहीं की जा सकेंगी.

ये भी पढ़ें- Bihar में विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, जानिए क्या होती है हटाने

हेमंत सोरेन ने ईमेल  के जरिए 31 जनवरी को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए सहमति जताई थी. ईडी ने इससे पहले 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी और बाद में एक नया समन जारी कर 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने को कहा था. 

झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है. ईडी की एक टीम ने झारखंड में एक कथित भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में सोरेन से पूछताछ करने के लिए सोमवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा था और लगभग 13 घंटे तक वहां डेरा डाले रखा था, जिसके बाद नाटकीय घटनाक्रम शुरू हो गया था. ईडी ने छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपये, एक वाहन और अपराध में इस्तेमाल किए गए कुछ दस्तावेज बरामद करने का दावा किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement