Advertisement

ED Raids: केजरीवाल के बाद ED की रडार पर ममता के मंत्री, नगर पालिका भर्ती घोटाले में रथिन घोष के घर रेड

ED Raids in West Bengal: पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में जांच के दौरान कुछ सबूत ऐसे मिले जिससे पता चला कि नगर पालिका की नियुक्तियों में भी अनियमितताएं बरती गई थीं.

ED Raids: केजरीवाल के बाद ED की रडार पर ममता के मंत्री, नगर पालिका भर्ती घोटाले में रथिन घोष के घर रेड

West Bengal Minister Rathin Ghosh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों व नेताओं पर एक्शन लेने के बाद ईडी आज पश्चिम बंगाल पहुंच गई है. बंगाल में ममता सरकार के मंत्री रथिन घोष के आवास पर ईडी ने गुरुवार को छापेमारी की है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के संलिप्तता को लेकर की गई है. ईडी ने मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर रेड की. वहीं, उत्तर २४ परगना जिले के टीटागढ़ के पूर्व म्युनिसिपेलिटी के चेयरमैन प्रशांत चौधरी के घर पर ईडी ने छापेमारी की है.

दरअसल, बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में जांच के दौरान ईडी को कुछ सबूत ऐसे मिले थे जिससे पता चला कि नगर पालिका की नियुक्तियों में भी अनियमितताएं बरती गईं. जांच एजेंसी के मुताबिक, भर्ती के दौरान परीक्षा में प्रश्नपत्रों और OMR शीट की छपाई का कॉन्ट्रैक्ट Sil की कंपनी ABS Infozon Private Limited को दिया गया था. इसी को परीक्षा का मूल्यांकन और मेरिट सूची तैयार करनी थी. ईडी का आरोप है कि OMR शीट गड़बड़ी की गई. पैसे के बदले अवैध नियुक्तियों में मदद की गई.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार चली गई NCP सांसद मोहम्मद फैजल की सांसदी, जानिए वजह

ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती
बता दें कि नगर पालिका भर्ती घोटाले में कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. इस आदेश को ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. लेकिन सर्वोच्च अदालत ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने सीबीआई जांच रद्द करने की बंगाल सरकार की अपील को खारिज कर दिया था.

ईडी ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार
वहीं, ईडी ने बुधवार शाम संजय सिंह को उनके परिसरों में दिन भर की तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया था. पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामला पिछले साल अगस्त में दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर पर आधारित है. दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. ईडी ने पहले मामले में चार आरोप पत्र दायर किए थे और आरोप पत्र में संजय सिंह के नाम का भी उल्लेख था.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement