Advertisement

विदेशी हथियार, करोड़ों का कैश, 5 दिन चली रेड के बाद INLD के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह गिरफ्तार

Haryana ED Raids: ईडी ई-रवाना योजना में कथित धोखाधड़ी की जांच कर रही है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और टैक्स कलेक्शन को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था.

Latest News
विदेशी हथियार, करोड़ों का कैश, 5 दिन चली रेड के बाद INLD के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह गिरफ्तार

former INLD MLA Dilbag Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (INLD Dilbag Singh) और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. दिलबाग सिंह यमुनानगर विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक हैं. दिलबाग सिंह के आवास पर पिछले 5 दिन से ईडी की रेड (ED Raid) चल रही थी.

ईडी ने 4 जनवरी को दिलबाग सिंह और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के यहां छापेमारी की थी. पांच दिनों तक चली रेड सोमवार दोपहर करीब 1 बजे समाप्त हुई. दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत हिरासत में लिया गया. जांच एजेंसी अब दोनों नेताओं को एक स्थानीय अदालत में पेश करेगी, जहां उनकी कस्टडी के लिए अनुरोध करेगी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं मरियम शिउना और जाहिद रमीज, जिन्होंने मालदीव की कराई थू-थू?  

विदेशी हथियार और कैश बरामद
ईडी ने दिलबाग सिंह और उनसे जुड़े अन्य लोगों के परिसरों से कम से कम 5 अवैध विदेशी राइफल, 300 कारतूस और खोखे, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 5 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. लीज समाप्त होने और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी यमुनानगर और इसके आसपास के जिलों में पत्थरों, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं.

ई-रवाना योजना में धोखाधड़ी की हो रही जांच
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला भी इसी से संबद्ध है. केंद्रीय एजेंसी ई-रवाना योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है. ई-रवाना एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और टैक्स कलेक्शन को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement